शोपिया आतंकी हमले में घायल कश्मीरी पंडित के घर उसका हाल जानने के लिए जाने से पहले महबूबा मुफ़्ती नज़रबंद

निसार शाहीन शाह
जम्मू: प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को उनके घर में नजरबंद किया गया है। बताया जा रहा है कि वह जिला शोपियां में आतंकी हमले में घायल कश्मीरी पंडित के घर उनका हालचाल जानने के लिए आज रवाना होने वाली थीं। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें श्रीनगर में उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया है।

सोमवार, चार मार्च को जिला के चोटीगाम में कश्मीरी पंडित दुकानदार बाल कृष्ण भट पर आतंकियों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। बाल कृष्ण का परिवार एक मेडिकल स्टोर चलाता है। उनको आतंकियों ने उनकी दुकान के बाहर गोली मार दी थी।










