जम्मू कश्मीर: बांदीपोरा के सालिंदर वन क्षेत्र में शुरू हुई मुठभेड़, घुसपैठ के अलर्ट के बाद ऑपरेशन शुरू

निसार शाहीन शाह
बांदीपोरा के सालिंदर वन क्षेत्र में मुठभेड़ शुरू हो गई है। सुरक्षाबलों की बड़ी टीम पूरे इलाके में तलाशी अभियान में लगी है। इससे पहले घुसपैठ की सूचना के बाद समूचे क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया था। सूत्रों के मुताबिक ताजा घुसपैठ के बाद नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

नियंत्रण रेखा पर राजोरी जिले के नौशेरा इलाके के लाम सेक्टर में सात मई (शनिवार) को घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सेना ने एक आतंकी को मार गिराया था। मारे गए आतंकी का शव बरामद करने के साथ उसके पास से हथियार, खाने पीने की सामग्री तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई थी।










