जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने सरकारी दफ्तर में घुस कर किया काश्मीरी पंडित की हत्या

निसार शाहीन शाह
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में आतंकी, इन दिनों कश्मीरी पंडितों सहित अल्पसंख्यक समुदाय और प्रवासी मजदूरों को निशाना बना रहे हैं। सेना के अधिकारियों ने हाल ही में बताया है कि जम्मू-कश्मीर में फिलहाल कम से कम 168 आतंकवादी सक्रिय हैं जबकि 75 आतंकवादी इस साल मुठभेड़ में मारे गए हैं। जानकारी के अनुसार,उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में 21 विदेशी थे। आज आतंकवादियों ने एक कश्मीरी पंडित की सरकारी दफ्तर में घुस कर हत्या कर दिया है।

कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट में लिखा, ‘आतंकियों ने बडगाम के चंदूरा के तहसीलदार ऑफिस में अल्पसंख्यक समुदाय के राहुल भट नाम के कर्मचारी को गोली मार दी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।










