जम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़, दो आतंकी हुए ढेर

निसार शाहीन शाह
जम्मू: आज सोमवार को जिला कुलगाम के नौपोरा-खेरपोरा इलाके में सुरक्षाबलों एवं आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई इस मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो गये। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। अभी ऑपरेशन जारी है। बताते चले कि इससे पहले आज सुबह जम्मू संभाग में सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी की तरफ से घुसपैठ की कोशिश को विफल किया। आरएसपुरा में बीएसएफ के जवानों ने भारत की सीमा में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है।

पुलिस की इस मामले में जांच जारी है। इस बार कोरोना महामारी के चलते दो साल के बाद 29 जून को श्री अमरनाथ की यात्रा शुरू होने जा रही है। यात्रा को लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा से लेकर शहर तक हाई अलर्ट कर दिया गया है।










