जम्मू कश्मीर: सुरक्षा बलों की आतंकियों से हुई मुठभेड़ में दहशतगर्द हुए ढेर

निसार शाहीन शाह
जम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो से तीन आतंकी ढेर हो गये। आतंकियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़ जम्मू कश्मीर के सिधरा में हुई। पुलिस द्वारा दिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सुचना मिली कि सिधरा क्षेत्र से आतंकी जा रहे है।

ट्रक में भारी मात्रा में गोला-बारूद और विस्फोटक भरा था। आतंकी ट्रक से नगरोटा जा रहे थे जब सुरक्षा बलों ने उन्हें सिधरा पुल के पास रोका। कुछ दिन पहले इसी क्षेत्र में ग्रेनेड हमला भी हुआ था। मुठभेड़ के कारण सिधरा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया है।










