शहीद डीसीपी हुमायु भट्ट के परिजनों से किया पूर्व सीएम फारुख अब्दुल्लाह ने मुलाकात, बोले ‘मुझे इसका अंत नही दिखता’

मो0 शरीफ
डेस्क: कश्मीर के अनंतनाग के कोकरनाग इलाके में बुधवार को चरपंथियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के दो अधिकारी और जम्मू और कश्मीर पुलिस के डीएसपी की मौत हो गई। इस घटना को लेकर आम लोग और राजनीतिक पार्टियां प्रतिक्रिया दे रही हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक़ अब्दुल्ला ने चरमपंथी हमले में मारे गए पुलिस के डीएसपी हुमायूं भट्ट के परिजनों से मुलाकात की।

“मैं इसका जवाब नहीं दे सकता हूं कि वे कहां से आ रहे हैं। वे दूसरे देश से भी हो सकते हैं। रोज हमें इस खतरे का सामना करना पड़ता है, इसका खामियाजा केवल जनता को होता है। लड़ाई से कोई मसला हल नहीं होता। पाकिस्तान ने 4 जंग की हैं पर बॉर्डर वहीं खड़ा है। बातचीत के आलावा कोई रास्ता नहीं है।”










