महबूबा मुफ़्ती पर आचार संहिता उलंघन के आरोप में ऍफ़आईआर हुई दर्ज्म बोली पीडीए अध्यक्ष ‘ये सत्ता के सामने सच बोलने की कीमत है’

निसार शाहीन शाह
जम्मू: पीडीपी की अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती का कहना है कि चुनाव के दौरान लागू आचार संहिता का ‘उल्लंघन’ करने को लेकर उन पर एफ़आईआर दर्ज की गई है। एफ़आईआर की कॉपी की तस्वीर एक्स पर शेयर करते हुए लिखा है कि सत्ता के सामने सच बोलने की यह कीमत है। जो पीडीए को चुकानी पड़ी है।

उन्होंने आगे लिखा कि ‘इतना करने के बाद भी प्रशासन ने हमारे वोटर्स को डराने और उन्हें अपने मताधिकार का इस्तेमालल करने से रोकने के लिए पारंपरिक पीडीपी के गढ़ वाले क्षेत्रों में घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।’
25 मई को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग-रजौरी सीट पर मतदान था। इस सीट से महबूबा मुफ्ती पीडीपी की उम्मीदवार हैं। चुनाव के दिन वो बिजबेहरा इलाके में धरने पर बैठी थीं उनका आरोप था कि पार्टी की ओर से बनाए गए कई बूथ एजेंटों को प्रशासन ने हिरासत में लिया है।










