इंजिनियर रशीद पर निशाना साधते हुवे बोली महबूबा मुफ़्ती ‘इनके नेता जेल में है, हजारो की तायदात में इनके पास गाड़ियाँ है, अवाम को सोचना चाहिए कि पैसा कहा से आया’

आदिल अहमद
डेस्क: जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीख़ जैसे-जैसे नज़दीक आती जा रही है, वैसे-वैसे नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। अब जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ़्ती ने नेशनल कॉन्फ़्रेंस-कांग्रेस के गठबंधन और इंजीनियर रशीद पर हमला किया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में उन्होंने कहा- नेशनल कॉन्फ़्रेंस और कांग्रेस का गठबंधन उसूलों के आधार पर नहीं बना है। अगर ऐसा होता तो साल 1987 के चुनाव में ही ये जम्मू कश्मीर को ख़ून के दरिया में नहीं धकेलते। वो बोलीं, ‘पिछले इतने सालों से जम्मू कश्मीर में जो ख़ून बह रहा है उसकी वजह नेशनल कॉन्फ़्रेंस ही है। आज भी ये सरकार बनाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।’










