तिरुपति भगदड़ मामले पर बोले फारुख अब्दुल्लाह ‘सरकार को सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम करने चाहिए’

तारिक खान
डेस्क: बुधवार को तिरुपति में कई श्रद्धालु तिरुमाला हिल्स स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए टिकट हासिल करने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान भगदड़ मच गई थी। तिरुमाला तिरुपति देवास्थानम के चेयरमैन बीआर नायडू के मुताबिक़, इस घटना में छह लोगों की मौत हुई है। नायडू ने इस घटना के लिए माफ़ी भी मांगी थी।

उन्होंने कहा कि ‘वहां इस तरह से भगदड़ में मौत हो जाए, इसे सरकार को देखना चाहिए और जितनी भी ऐसी जगह हैं जहां पर लाखों लोग जाते हैं, वहां पर पहले से ही व्यवस्था होनी चाहिए जिससे ये दोबारा नहीं हो। हिंदुस्तान में धर्म की बहुत मान्यता है। अभी महाकुंभ आने वाला है, उसमें भी सरकार को उचित व्यवस्था करनी चाहिए जिससे कि ऐसी कोई घटना ना हो।’










