जम्मू कश्मीर: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया, सुरक्षाबलों का ऑपरेशन अभी जारी

निसार शाहीन शाह
डेस्क: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है। आतंकियों के पास से हथियार समेत चीजें बरामद हुई हैं। फिलहाल ऑपरेशन जारी है। मिली जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के एलओसी के जुमागुंड इलाके में मुठभेड़ के दौरान पांच आतंकी मारे गए। सुरक्षाबलों का ऑपरेशन अभी जारी है। मौके पर बड़ा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।











