जम्मू कश्मीर चुनाव प्रचार में बोले पीएम मोदी ‘भाजपा ही केवल जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा दे सकती है, इस बार का चुनाव तीन परिवार बनाम राज्य के युवाओं का है’

शफी उस्मानी
डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर में चुनावी प्रचार का आगाज़ कर दिया है। उन्होंने शनिवार को डोडा में चुनावी रैली की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, ‘केवल भाजपा सरकार ही जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देगी।’ पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुवे कहा कि चुनाव तीन परिवार बनाम राज्य के युवाओं का है।

पीएम मोदी ने इस बयान पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘जब भाजपा को इन खानदानों में किसी की मदद की जरूरत थी, तब हम बर्बादी के जिम्मेदार नहीं थे। पीडीपी के साथ तो भाजपा का जम्मू कश्मीर में रिश्ता था तब उनको पीडीपी में कोई ख़राबी नज़र नहीं आई। जब वाजपेयी जी को मंत्री बनाना था तब और उनकी नजर मुझपर पड़ी तब हममे कोई खराबी नहीं थी।’










